फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की. विश्व नेताओं के बीच हुई बातचीत में ट्रंप ने मोदी को शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता बताया. दोनों नेताओं की मुलाकात से पहले आई इस टिप्पणी ने खासा ध्यान खींचा. ऐसे समय में यह बयान आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत जारी है.