यमन में हूती ठिकानों पर संभावित अमेरिकी हमले की तैयारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी समय में कार्रवाई रोक दी. रिपोर्टों के मुताबिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हूतियों के खिलाफ अमेरिकी मदद मांगी थी. सैन्य स्तर पर लक्ष्य तय होने और हमले की तैयारी के बावजूद ट्रंप पीछे हटे. इसके पीछे ईरान के साथ चल रहे संघर्ष, क्षेत्रीय तनाव और हूतियों के खिलाफ सीधे युद्ध में उलझने की चिंता बताई गई है.