डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और वहां सेना व पुलिस की सैलरी तक प्रभावित हो रही है. हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंध, तेल आपूर्ति पर रोक और होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते दबाव से ईरान की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की बात कही जा रही है.