भारत और अमेरिका के बीच यह समझौता एक प्रकार से घर वापसी जैसा है जिसे सकारात्मक रूप में देखा जाना चाहिए. सरकार की मेहनत और प्रयासों के परिणामस्वरूप यह डील संभव हो पाई है. हालांकि यह केवल एक अंतरिम समझौता है और भारत को वह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट चाहिए जो दोनों देशों के बीच सम्पूर्ण व्यापार सुविधा प्रदान करे. वर्तमान समझौता एक प्रारंभिक व्यवस्था है, जिसमें अमेरिका ने भारत को विशेष दर्जा दिया है जो अन्य देशों के मुकाबले अधिक सुविधाजनक है.