अमेरिका और भारत के बीच लंबे इंतजार के बाद ट्रेड डील तय हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि भारत के साथ बातचीत सफल रही, जो पहले कुछ कारणों से प्रभावित हुई थी, जैसे पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर और रूस से तेल की खरीद पर अमेरिका का कड़ा रुख. भारत पर पहले 50 प्रतिशत टैरिफ था जो अब घटकर 25 प्रतिशत हो गया है. इसके अलावा भारत के उत्पादों जैसे तांबा, पीतल, कपड़ा और दवा पर अब अमेरिका में केवल 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा.