कोल्हापुर में गन्ने से लदा ट्रैक्टर मोड़ पर संतुलन खो बैठा जिसके कारण दो ट्रॉलियां पलट गईं। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के किनारे लगे पानी की पाइप लाइन पर गिर गई, जिससे भारी मात्रा में पानी बहने लगा और नजदीकी इमारत के बेसमेंट में पानी भर गया. इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.