अजय पाल शर्मा के सख्त अंदाज ने राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है. हालांकि, पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी इस पर खुश नहीं है और उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से एक चेतावनी भरा संदेश जारी किया है. टीएमसी ने योगी आदित्यनाथ के सिंघम अजय पाल शर्मा के लिए सख्त चेतावनी दी है. पोस्ट में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी अपनी सीमाओं से बाहर जाकर कानून को अपने हाथ में लेता है या निष्पक्ष पर्यवेक्षक के अनुसार व्यवहार नहीं करता है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.