बंगाल में बुल्डोजर कार्रवाई के खिलाफ टीएमसी ने सड़क पर उतरने की तैयारी शुरू कर दी है. ममता बनर्जी ने शुभेंदु सरकार पर गरीबों को बेघर करने का आरोप लगाया है. 21 मई को हावडा, सियालदह स्टेशन और बालीगंज में टीएमसी के नेता प्रदर्शन करेंगे. ममता बनर्जी के साथ हुई बैठक के बाद पार्टी नेता कुणाल घोष ने कहा कि टीएमसी बुल्डोजर संस्कृति के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी.