पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर पत्थर फेंके गए . मिताली बाग का कहना है कि वे अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं तभी बीजेपी के लोगों ने उन पर हमला किया. इस घटना में सांसद घायल नहीं हुईं, लेकिन वे मानसिक रूप से ट्रॉमेटाइज महसूस कर रही हैं.