अगर आज आपकी कोई परीक्षा है तो गुड़ खाकर घर से निकलना चाहिए इससे परीक्षा में सफलता मिलती है. अगर आज आपका इंटरव्यू है तो भी गुड़ खाना शुभ होता है जिससे सफलता मिलने के योग होते हैं. कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो तो हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करके जाएं जिससे मीटिंग में लाभदायक परिणाम मिलते हैं. यदि आपको डॉक्टर के पास या अस्पताल जाना है तो सिंदूर का हल्का तिलक लगाकर निकलें, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है. अगर आप आज बड़ी खरीदारी जैसे वाहन, भूमि, भवन या आभूषण लेने जा रहे हैं तो अपने साथ नारंगी रंग का रुमाल रखना शुभ होता है, जो आपको लाभ प्रदान करता है.