अगर आज आपके जीवन में कोई परीक्षा या इंटरव्यू है तो घर से निकलने से पहले गुड़ या कोई मिठाई खाएं जिससे सफलता की संभावना बढ़ती है. महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए, हनुमान चालीसा का एक बार पाठ कर लेने से काम आसानी से हो जाता है. अगर डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाना हो तो सिंदूर का थोड़ा सा तिलक लगाना स्वास्थ्य में सुधार लाता है. किसी बड़ी खरीदारी जैसे वाहन, भूमि, भवन या आभूषण के लिए नारंगी रुमाल साथ रखना लाभप्रद होता है.