अगर आज आपकी कोई परीक्षा है तो दही खाकर घर से निकलना चाहिए क्योंकि इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है. अगर आज आपका इंटरव्यू है तो मिश्री खाना फायदेमंद होगा क्योंकि यह सकारात्मकता लाती है. महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए अपने साथ गुलाब का फूल रखना शुभ माना जाता है जिससे काम बेहतर तरीके से पूरा होता है. यदि आपको डॉक्टर के पास या अस्पताल जाना है तो चंदन का तिलक लगाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. वहीं यदि आप कोई बड़ी खरीदारी जैसे वाहन, भूमि, भवन या आभूषण कर रहे हैं तो अपने साथ गुलाबी रुमाल रखना लाभदायक रहेगा.