अगर आज आपकी कोई परीक्षा है तो मिश्री खाकर घर से जाएं इससे सफलता मिलेगी. अगर आपका आज कोई इंटरव्यू है तो नारियल खाकर घर से निकलें, यह आपके लिए शुभ रहेगा. किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए भगवान शिव को जल चढ़ाकर जाएं, इससे आपके काम बनेंगे. अगर आपको डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाना है तो चंदन का तिलक लगाकर जाएं, इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा.