अगर आज आपकी कोई परीक्षा है तो घी खाकर घर से निकलें जिससे आप सफल हो सकेंगे. अगर आपका किसी इंटरव्यू का सामना करना है तो लॉन्ग खाकर जाएं, यह आपकी सफलता में मदद करेगा. महत्वपूर्ण मीटिंग में अपने साथ दो लॉन्ग जरूर रखें ताकि आपका काम आसानी से पूरा हो जाए. यदि डाक्टर के पास इलाज के लिए जाना है तो चंदन का तिलक करके जाएं, इससे आपकी सेहत में सुधार होगा. यदि वाहन, भूमि, भवन या आभूषण की बड़ी खरीदारी करनी है तो नीला रुमाल साथ में रखना फायदेमंद रहेगा.