नीट यूजी परीक्षा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं. परीक्षा में 1,38,000 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं ताकि हर किसी की निगरानी की जा सके और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रोका जा सके. इसके अलावा, 51,000 जैमर्स भी लगाए जाएंगे, जो मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निष्क्रिय कर देंगे.