अगर किसी व्यक्ति या वस्तु के आस-पास तापमान ज्यादा होता है तो थर्मल कैमरा गहरे लाल और पीले रंग दिखाता है जबकि कम गर्मी में नीले और जामुनी रंग दिखाई देते हैं. ग्रीन पीस संस्था के थर्मल कैमरा और टेंपरेचर मीटर की मदद से सतह का असली तापमान मापा गया जिससे यह पता चलता है कि जमीन पर वास्तव में कितनी गर्मी है. यह तकनीक विभिन्न स्थितियों के तापमान को समझने में मदद करती है और सतह की वास्तविक तापमान स्थिति को स्पष्ट करती है.