तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के संभावित मुख्यमंत्री थलपति विजय की पुरानी 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. रिपोर्ट कार्ड से पता चलता है कि विजय पढ़ाई में एक औसत छात्र थे और गणित में उनके नंबर सबसे कम आए थे. बावजूद इसके उन्होंने फिल्मों में बड़ी सफलता हासिल की और अब राजनीति में भी मजबूत पहचान बना ली है. उनकी कहानी छात्रों के लिए प्रेरणा के तौर पर देखी जा रही है.