तमिलनाडु में नई सरकार के साथ थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीतिक इतिहास रच दिया. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में टीवीके के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. कांग्रेस, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से सरकार बनाने का रास्ता साफ हुआ. समारोह में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने इसे तमिल जनता की बड़ी जीत बताया.