तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे थलपति विजय ने अपने अलग अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया. जहां राज्य के नेता पारंपरिक वेष्टी और शर्ट में नजर आते रहे हैं, वहीं विजय ने फॉर्मल लुक चुनकर नई चर्चा छेड़ दी. सफेद शर्ट और काली पैंट में उनका मॉडर्न अंदाज युवाओं और बदलाव की राजनीति का संदेश माना जा रहा है. चेन्नई में होने वाले समारोह में उनके साथ 9 मंत्री भी शपथ लेंगे.