तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाने वाले थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. राजनीति में आने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन उनके जाने से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है. लगातार ब्लॉकबस्टर देने वाले विजय को बॉक्स ऑफिस का सबसे भरोसेमंद चेहरा माना जाता था. अब सवाल उठ रहा है कि तमिल सिनेमा में उनकी जगह कौन ले पाएगा.