पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गोगहाट के बरमा इलाके में भाजपा के प्रचार के दौरान तनाव उत्पन्न हो गया. यहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई कारों और दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए स्थिति को और जटिल बना दिया है.