राजस्थान में मौसम बहुत गर्म है खासकर श्री गंगानगर जिले में तापमान काफी बढ़ गया है जहां सबसे ज्यादा 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा राजस्थान के लगभग 15 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भी बहुत गरमी का प्रकोप है. वर्धा में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो अत्यधिक गर्मी को दर्शाता है.