तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर भी शामिल है. राज्य के डीजीपी सीवी आनंद ने हादसों की जानकारी साझा की. उनके मुताबिक, राज्य में आधिकारिक तौर पर करीब 1.24 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित हुई थीं, जबकि घरों और आवासीय परिसरों को मिलाकर यह संख्या 3.5 से 4 लाख तक पहुंचने का अनुमान है.