भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने सावन के पावन महीने में हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू की. हर की पौड़ी पर गंगा पूजन और गंगाजल भरने के बाद वे ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि एक सामान्य शिवभक्त के रूप में आस्था और भक्ति के भाव से कर रहे हैं.