तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. समारोह में ‘तमिल थाई वजथु’ को ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद गाए जाने पर विपक्ष और सहयोगी दलों ने नाराजगी जताई. कई नेताओं ने इसे तमिल अस्मिता से जुड़ा मुद्दा बताया. विवाद बढ़ने पर टीवीके सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि भविष्य में पुरानी परंपरा का पालन किया जाएगा.