सीएम योगी के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भड़कते हुए कहा कि आप सही कह रहे हैं कि कोई भी आसानी से शंकराचार्य नहीं बन सकता. लेकिन सच्चाई यह भी है कि आपने कितनों को शंकराचार्य बनाकर घुमाया है. आपके माघ मेले में कई लोग शंकराचार्य बनकर बैठे थे, लेकिन आपने न तो उनका कोई ध्यान दिया और न ही उनके बारे में एक शब्द बोला.