पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला जब बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. वहीं टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई. शुभेंदु अधिकारी के साथ कई प्रमुख नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली.