टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर बनी अनसर्टेनिटी के बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया का रुख स्पष्ट किया है. मुंबई में हुई कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारत ने कभी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया है और टीम अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा करेगी.