सूर्य 17 अक्टूबर 2026 को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. वैदिक ज्योतिष में तुला राशि में सूर्य को नीच का माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान मेष, मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों को धन, करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है. निवेश और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है.