सूरत रेलवे स्टेशन पर टी स्टॉल के कांच के बॉक्स में चूहे के पफ खाते वीडियो ने हड़कंप मचा दिया. वायरल वीडियो सामने आते ही रेलवे प्रशासन ने स्टॉल की सफाई कराई और उसे बंद कराया. मामला प्लेटफॉर्म नंबर एक के दिनेश एसोसिएट्स टी स्टॉल का बताया गया है. पश्चिम रेलवे के अनुसार मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है. यात्रियों की खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता पर सवाल उठे.