राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं. अदालत ने कहा कि एसआईटी में वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ को भी शामिल किया जाए ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो. साथ ही एसआईटी को अगली सुनवाई तक जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.