सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के बीच हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में दर्ज सभी FIR रद्द करने का बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत विशेष शक्तियों का इस्तेमाल किया. साथ ही 20 से 26 जुलाई की घटनाओं पर नई FIR दर्ज करने पर रोक लगाई. हालांकि, केंद्र और दिल्ली पुलिस को 2,873 लोगों के खिलाफ जांच में अपराध मिलने पर नई FIR की अनुमति दी गई है.