गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड केस में पुलिस का बयान सामने आया है, जिसके मुताबिक, जांच के दौरान पता चला है कि ये तीनों बहनें सोशल मीडिया की अत्यधिक उपयोगकर्ता थीं, खासकर कोरियन कंटेंट देखने में ज्यादा रुचि थी. जब घरवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उनके मोबाइल उपयोग पर पाबंदी लगाई और मोबाइल कम इस्तेमाल करने को कहा.