अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज से एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें सैकड़ों जहाज खड़े नजर आ रहे हैं. ईरानी न्यूज चैनल के मुताबिक, ये अहम समुद्री मार्ग खुला तो है, लेकिन हालात सामान्य नहीं हैं और जहाजों की आवाजाही पर खतरा बना हुआ है. 29 मार्च को ईरानी न्यूज चैनल के एक पत्रकार ने ईरानी जहाज से इलाके का दौरा किया, जहां करीब 100 तेल टैंकर और मालवाहक जहाज दिखाई दिए