स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकरों पर हमलों का खतरा बढ़ गया है. 30 अक्टूबर को 27 भारतीय नाविकों को लेकर जा रहे पनामा के झंडे वाले टैंकर एमटी लुईस 1 पर चुंबक से चिपकाए जाने वाले विस्फोटकों से हमला हुआ. धमाके के बाद इंजन रूम में आग लग गई, लेकिन चालक दल ने आग पर काबू पा लिया. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मुताबिक, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं.