रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ रूस पहुंचे हैं. यहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होनी है. इससे पहले विटकॉफ ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत की थी. इस कूटनीतिक पहल के बीच अमेरिका में बढ़ती डीजल कीमतें और 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव भी चर्चा में हैं. अब नज़र पुतिन के रुख और शांति प्रस्ताव पर है.