राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके से बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है. अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश का शक है. गांव 50 जीबी के पास हुए विस्फोट में पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए. धमाके के बाद एटीएस, एफएसएल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. जांच जारी है.