साल 2047 तक भारत को एक विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने का एक बड़ा संकल्प लिया है. इस महासंकल्प को हकीकत में बदलने और सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए हमारे स्पेस सेक्टर यानी अंतरिक्ष क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ी होने वाली है. अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. चंद्रयान, मंगलयान और गगनयान जैसे मिशनों ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है.