अमेठी की हार के करीब 26 महीने बाद स्मृति ईरानी की बीजेपी संगठन में बड़ी वापसी हुई है. उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. बंगाल में सक्रिय भूमिका के बाद अब उनकी नई जिम्मेदारी को यूपी समेत आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में उनकी नई भूमिका को पंजाब के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है.