दिल्ली में महिला सुरक्षा और आजादी को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में अब नारों की नई भाषा चर्चा में है. जंतर-मंतर से लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी तक प्रदर्शनकारी लड़कियां पोस्टर और नारों के जरिए अपनी बात रख रही हैं. इन नारों में व्यंग्य, गुस्सा और सवाल साथ दिखाई देते हैं. कुछ नारे मजाकिया अंदाज में हैं, लेकिन उनके पीछे महिला सुरक्षा, आजादी और समाज में महिलाओं की स्थिति से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए जा रहे हैं.