पुणे के केतन अग्रवाल मामले में पुलिस हिरासत का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें सिया गोयल बिना हथकड़ी और दूसरे आरोपी चेतन चौधरी हथकड़ी में नजर आते हैं. इसके बाद लोगों के बीच कई सवाल उठने लगे. हालांकि कानूनी प्रावधानों के अनुसार हर आरोपी को हथकड़ी लगाना जरूरी नहीं होता. इसका फैसला मामले की परिस्थितियों, सुरक्षा आकलन और लागू नियमों के आधार पर किया जाता है.