जौनपुर के सीरिया गांव में पुल की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने करीब 7.80 लाख रुपये चंदा जुटाकर 32 फीट लंबा लोहे का पुल बनाना शुरू किया. वेल्डिंग से लेकर पेंटिंग तक का काम भी ग्रामीण खुद कर रहे हैं. अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि ये पुल उनकी रोजमर्रा की परेशानी कम करेगा.