यूपी में सिद्धार्थनगर में रहने वाले युवक को 2 करोड़ रुपये के टैक्स का नोटिस मिल गया. महज 6 से 7 हजार रुपये महीना कमाने वाले ओम प्रकाश को यह नोटिस सीजीएसटी विभाग की ओर से मिला. जांच में पता चला कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर नई दिल्ली में फर्रुखाबाद में फर्म रजिस्टर कर करोड़ों का लेनदेन किया गया.