तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है. इस मौके पर फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी वोट डालने पहुंचीं। अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन अपनी बेटी श्रति हासन के साथ चेन्नई में हाईस्कूल मतदान केंद्र पहुंचे, जहां दोनों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की.