ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में फर्नीचर मार्केट में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर अब तक नहीं मिली है. शाहबेरी मार्केट से आईं भयानक तस्वीरें इस आगजनी की गंभीरता को दर्शाती हैं.