शोपिया में मुगल रोड सहित ऊँचे इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद बर्फ हटाने का काम जारी है. नवीनतम स्नो कटर लगाए गए हैं ताकि काम तेजी से हो सके. कई जगहों पर बर्फ का जमाव करीब दस फीट तक पहुंच गया है. श्रीनगर में भी बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है और दल झील पर सैलानी मौसम का आनंद लेने आ रहे हैं.