दिल्ली के मधु विहार इलाके में देर शाम शुभम बैंकेट हाल पर लगभग 10 से 15 लोगों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं. इस फायरिंग के दौरान एक महिला के पैर में गोली लग गई जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के समय इलाके में कई महिलाएं भी कैब में मौजूद थीं. बताया जा रहा है कि यह फायरिंग शुभम बैंकेट हाल पर कब्जा करने के लिए हुई. घटना की चश्मदीद गवाहों के अनुसार लगभग 10 से 15 राउंड गोलियां चलीं और पूरी घटना से इलाके में खलबली मच गई.