महाराष्ट्र की सियासत में शिवसेना उद्धव गुट के अंदर बागी सांसदों को लेकर हाल ही में चर्चा तेज हुई है. सूत्रों के अनुसार, उद्धव गुट के छह सांसद बागी बताए जा रहे हैं और ये संभावना जताई जा रही है कि ये सांसद लोकसभा स्पीकर को एक चिट्ठी सौंप सकते हैं. हालांकि, संजय राउत का कहना है कि केवल दो सदस्य ही बगावत कर रहे हैं. दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे वर्तमान में दिल्ली में हैं और बताया जाता है कि उद्धव गुट के बागी सांसद उनसे मुलाकात कर सकते हैं.