पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया जब एक पैसेंजर के बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए. सिक्योरिटी जांच के दौरान इन कारतूसों की पहचान हुई. इसके बाद सीआईएसएफ की टीम ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया.