सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले एक घंटे के अंदर पूर्वी प्रांत की ओर बढ़ रहे 8 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया है. इससे पहले मंत्रालय ने कहा था कि ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाने वाले 5 ड्रोन को भी मार गिराया गया था. इन हमलों के बीच सऊदी अरब की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्क हैं.